दिनांक 26 मार्च 2011 को स्थानीय होटल अल्पाईन कोन्टीनेंन्टल थाना रोड शिलांग में एक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्री धनीराम शांडील A.I.C.C. सचिव एवं श्री संजय बाफना A.I.C.C. सचिव का हार्दिक अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर डाक्टर मुकुल सांगमा मुख्यमत्री मेघालय. श्री डी। डी। लापांग सलाहकार मेघालय सरकार. श्री फाइडे लिन्दोह अध्यक्ष मेघालय कांग्रेस कमिटि एवं श्री मती देबोराह मराक कार्यकारी अध्यक्ष मेघालय कांग्रेस प्रदेश कमीटी भी उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट्य व्यक्तियों का अभिनन्दन एवं सम्मान श्री मारवाड़ी पंचायत शिलांग द्वारा किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मारवाड़ी पंचायत शिलांग द्वारा किए गए विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के विवरण के साथ स्थानीय निवासियों के साथ मैत्री पूर्ण सम्बन्धों का भी उल्लेख किया गया। सभी उपस्थित महानुभावों ने श्री मारवाड़ी पंचायत शिलांग के द्वारा किए गए सेवा कायों की भूरी भूरी सराहना एवं प्रशंसा की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें