इस अवसर पर श्री मानस चोधरी (M.L.A. Mawprem Contituency) मुख्य अतीथि के रूप में उपस्थित रहे। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दूरभाष निर्देशिका 2012 का लोकार्पण किया। समाज के अन्दर इस दूरभाष निर्देशिका की कमी कई सालों से महसूस की जा रही थी। इस कमी को पूरा करने का कार्य श्री मारवाड़ी पंचायत शिलांग द्वारा किया गया। मुख्य अतीथि श्री मानस चोधरी ने सभी उपस्थित महानुभावों का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए अपने सम्बोधन में विशेष रूप से बताया कि श्री मारवाड़ी पंचायत का दूरभाष निर्देशिका 2012 का प्रकाशन अत्यन्त ही प्रशंसनीय रहा। इस दूरभाष निर्देशिका में दी गई ही महत्वपूर्ण जानकारियों के उल्लेख के साथ उन्होंने इसमें शामिल खून एवं आंखें प्रदान करने वाले दानदाताओं की भूरी भूरी प्रशंसा की और श्री मारवाडी पंचायत द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रशंसा करते हुए. भविष्य में भी इसी तरह के सेवा के कार्यों को करते रहने का सुझाव दिया। इस अवसर पर स्वरूचि अल्पहार की व्यवस्था की गई।
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012
दरबार डॉंग डेमसिनिंयग के तत्वाधान में: निःशुल्क चिकित्सा शिविर
अपने उद्धेश्यों व कार्यों के प्रति समर्पित संस्था श्री मारवाडी पंचायत शिलांग द्वारा दरबार डॉंग डेमसिनिंयग के तत्वाधान में दिनांक 2011 एक बार फिर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
इस महत्वपूर्ण शिविर में ओस्टोपुरोसिस. स्नायु रोग़ नार्ककान एवं गले की बीमारी. मधूमेह. मलेरिया तथा युरिक एसीड के साथ साथ अन्य बीमारियों के जांच की व्यवस्था अत्याधुनिक मशीनों द्वारा की गई। इस शिविर में विभिन्न प्रकार के डाक्टरों ने तकरीबन 645 मरीजों का इलाज किया। इस अवसर पर श्री मारवाडी पंचायत शिलांग द्वारा सभी जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
इस शिविर का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बिन्दो एम लानोंग द्वारा किया गया। उन्होंने श्री मारवाड़ी पंचायत द्वारा शिविर लगाई जाने की प्रशंसा की। डाक्टर्स के साथ साथ इस शिविर में भाग लेने वाले सभी नर्स. टेक्नीसियन्स को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोंगो को बताया गया कि श्री मारवाड़ी पंचायत द्वारा केवल शहर में ही नहीं बल्कि सुदूर गांवों में जाकर भी आदिवासी जनता के हितार्थ सेवा कार्य किये जाते हैं और किये जाते रहेंगे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)