दिनांक 26 मार्च 2011 को स्थानीय होटल अल्पाईन कोन्टीनेंन्टल थाना रोड शिलांग में एक अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्री धनीराम शांडील A.I.C.C. सचिव एवं श्री संजय बाफना A.I.C.C. सचिव का हार्दिक अभिनन्दन एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर डाक्टर मुकुल सांगमा मुख्यमत्री मेघालय. श्री डी। डी। लापांग सलाहकार मेघालय सरकार. श्री फाइडे लिन्दोह अध्यक्ष मेघालय कांग्रेस कमिटि एवं श्री मती देबोराह मराक कार्यकारी अध्यक्ष मेघालय कांग्रेस प्रदेश कमीटी भी उपस्थित रहे। इन सभी विशिष्ट्य व्यक्तियों का अभिनन्दन एवं सम्मान श्री मारवाड़ी पंचायत शिलांग द्वारा किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मारवाड़ी पंचायत शिलांग द्वारा किए गए विभिन्न सेवा के कार्यक्रमों के विवरण के साथ स्थानीय निवासियों के साथ मैत्री पूर्ण सम्बन्धों का भी उल्लेख किया गया। सभी उपस्थित महानुभावों ने श्री मारवाड़ी पंचायत शिलांग के द्वारा किए गए सेवा कायों की भूरी भूरी सराहना एवं प्रशंसा की।
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2012
बुधवार, 26 दिसंबर 2012
पंचायत मैत्री और सहायता शिविर
श्री मारवाड़ी पंचायत मैत्री और सहायता शिविर का आयोजन करे हुए ग्रमीण लोंगो की सेवा से भी जुड़ा हुआ है। पूर्वी खासी हिल्स जिले के माउलीपोह. लाउखाया गांव में 21 नवम्बर 2010 को एक मैत्री एवं सहायता शिविर का आयोहजन किया गया। इसमें पंचायत के पंचों ने ग्रामीणों की सहायता के उद्धेश्य से गांवों का दौरा किया और उन्होंने 200 से अधिक ग्रामीणों को कम्बल वितरित किया और माओ सादंग गांव के लोंगो को स्कूल के निर्माणार्थ 25000 रूपये प्रदान किए।
दिवाली मिलन समारोह : 2010
श्री मारवाड़ी पंचायत ने श्री राजस्थान विश्राम भवन शिलांग में अल्पाहार की व्यवस्था के साथ दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें मारवाड़ी समाज के सदस्यों एवं अन्य समाज के लोंगों को बड़ी संख्या में आमन्त्रित किया गया। इस प्रीति सम्मेलन में भाग लेने वाले समाज के बन्धुगणों ने स्नेह और भाईचारे के साथ परस्पर मिलते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं अर्पित की और अपने से वरिष्ठ आत्मीय जनों से आर्शिवाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के युवावर्ग व महिलाओं ने भी हर्ष के साथ भाग लिया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)





